Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रघुनाथ मंदिर भक्त मंडली द्वारा श्री गंगनाथ मंदिर फलसीमा में सुंदरकांड का पाठ और विशाल भंडारे का किया गया आयोजन

बीते कल दिनांक 18 जून रविवार को प्रातः 10 बजे से श्री गंगनाथ मंदिर फलसीमा निकट उदय शंकर अकादमी में रघुनाथ मंदिर भक्त मंडली द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। सभी भक्तों द्वारा इस पूनीत कार्य में भागीदारी कर भगवान श्री राम और बाबा गंगनाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा किया गया सहयोग

इस अवसर पर डॉ. जे. सी. दुर्गापाल, हेम चन्द्र जोशी अध्यक्ष डे केयर सेन्टर व पेंशनर्स एसोसिएशन, मोहन गोस्वामी, कृपाल सिंह बिष्ट, शंकर दत्त भट्ट व रघुनाथ मन्दिर समिति के सक्रिय सदस्यों आदि द्वारा इस आयोजन की सफलता में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।

Exit mobile version