Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एक माह बीतने के बाद भी स्वीकृत नहीं हुआ नेट-खर्च- संजय साह (रिक्खू)

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 22 अगस्त 2023 को सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष संजय साह(रिक्खू) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की।

बैठक में कहीं थी यह बात

जिसमें उन्होंने कहा कि पूर्व में संगठन के कुछ जिम्मेदार पदाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी अल्मोड़ा के साथ बैठक की। जिसमें 11 महीने के भुगतान के बारे में और नेट रिचार्ज एवं दुकान के किराए से संबंधित बातों को बैठक में रखकर इन सब को पूर्ण करने में अल्मोड़ा जिला पूर्ति अधिकारी को सहयोग करने के लिए कहा था। जिसमें जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा सभी बिंदुओं पर गहन चिंता करने के उपरांत कहा गया कि 11 महीने का जो बकाया धनराशि है उसको जल्दी ही शासन में उच्च अधिकारियों से निवेदन करने के उपरांत सभी के खातों में डाल दी जाएगी।

बैठक में उपस्थित होने की अपील

वहीं लगभग 1 माह से भी ज्यादा समय बीत जाने के उपरांत किसी भी निवेदन को जो बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी से कहा गया था लेकिन पूरा नहीं किया गया। उस पर मजबूरन होकर इन सब बिंदुओं पर दिनांक चर्चा करने हेतु दिनांक 24 अगस्त 2023 को (गुरुवार) प्रातः 11:30 बजे नंदा देवी( गीता भवन) में नगर एवं जिला के सभी डीलर भाइयों एवं पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है। जिसमें सभी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं का होना अनिवार्य है। जिससे बैठक में सभी बिंदुओं पर चर्चा कर एवं किसी व्यापारी की जो भी समस्या है, वह रख सकता है। संगठन द्वारा सभी की राय लेकर उस समस्या के समाधान के लिए चर्चा की जाएगी

Exit mobile version