Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन, माउंट सिनाई स्कूल ने जीता फाइनल मुकाबला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत मिशन इंटर काॅलेज में केडी बेलवाल स्मृति अंतर विद्यालयी वाॅलीबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई।

विजेताओं को मिली ट्रॉफी

जिसका फाइनल मुकाबला हो गया है। इसका फाइनल मुकाबला माउंट सिनाई स्कूल धमाइज़र ने जीता। शनिवार को फाइनल मुकाबले में माउंट सिनाई स्कूल धमाइज़र ने बीरशिवा को 25-20 और 25-18 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। निर्णायक मंडल में अजय चंद, डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट, चंदन बिष्ट रहे। वही ऐपण प्रतियोगिता में बबिता कोटलिया प्रथम, रंजना साह द्वितीय, चेतना रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रकाश जोशी, जगदीश बेलवाल ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की।

यह लोग रहें मौजूद

इस अवसर पर सुनील मसीह, कैलाश पांडेय, विमल सती, अतुल अग्रवाल, उमेश भट्ट, मोहन नेगी, गणेश जोशी, मुकेश साह, अनिल वर्मा, अगस्त लाल साह, संजय दास आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version