Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की कार्यवाही, नशे में बाइक चलाने पर चालक को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक/उ0नि0 यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग/ओवरसवारी, ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग करने एवं रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर स्टंट बाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक- 26.08.2023 को रानीखेत पुलिस के SSI सुनील सिंह बिष्ट द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- UK20 0443 मोटरसाईकिल के चालक राजन भारती निवासी रानीखेत, अल्मोड़ा को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर मोटरसाईकिल को सीज किया गया।

Exit mobile version