Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार, खरीददारी को उमड़ रही भीड़

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। राखी का त्योहार नजदीक आने वाला है।‌ इसके लिए कुछ दिनों पहले से ही बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सजी हुई है।

राखियों से सजा बाजार

साथ ही रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। बहनों ने राखियों की खरीदारी भी शुरू कर दी है। जिसमें अल्मोड़ा के चौक बाजार, लाला बाजार, कचहरी बाजार, कारखाना बाजार, नंदादेवी बाजार समेत कई बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों से दुकानें सजी हुई है। एक से एक राखियां बाजार में उपलब्ध है। वहीं बाजार में भी इन दिनों खुब भीड़ उमड़ रही है।

Exit mobile version