Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चंद्रयान-3 में इसरो के वैज्ञानिकों में अल्मोड़ा की तन्मय तिवारी भी शामिल, गांव में खुशी की लहर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत ने 23 अगस्त को इतिहास रचा। इस दिन भारत का मिशन चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग की।

वैज्ञानिकों की टीम में शामिल थी तन्मय तिवारी

बताया गया है कि चंद्रयान-3 के लांचिंग से लेकर चांद पर सफल लैंडिंग में इसरो के वैज्ञानिकों की टीम में जिले के रमड़ा दौलाघट निवासी तन्मय तिवारी भी शामिल हैं। जिस पर बेटी की उपलब्धि से उनके गांव में खुशी की लहर है। वह 2017 से इसरो में सेवा दे रही हैं।

लोगों ने दी शुभकामनाएं

उनकी उपलब्धि पर ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख गोपाल खोलिया, कलिश तिवारी, राजू सिनारी, राहुल खोलिया आदि ने खुशी जताई है।

Exit mobile version