Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बहनों को रक्षाबंधन का खास तोहफा, रोडवेज बसों से मुफ्त यात्रा कर भाई के घर जाएंगी बहनें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को खास तोहफा दिया है। रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों पर मुफ्त यात्रा कर बहने अपने भाई के घर जाएंगी।

रक्षा बंधन का तोहफा

मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने रक्षा बंधन पर्व पर महिलाओं को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात दी है। बताया है कि बहनें 31 अगस्त को रक्षा बंधन पर्व पर रोडवेज बस में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। महिलाओं के यह सुविधा उत्तराखंड में संचालित रोडवेज की सभी बसों में मिलेगी। जी हां इस दिन निशुल्क यात्रा का खर्चा सरकार खुद वहन करेगी।

Exit mobile version