Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्कूटी से कर रहा था अवैध शराब की तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, 02 पेटी शराब की बरामद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व होटल/ढाबों व रेस्टोरेण्टों में अवैध रुप से शराब पिलाने व बेचने वालो पर कड़ी कार्यवाही हेतु निरन्तर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गये है।

पुलिस की कार्यवाही

जिस पर सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ मंहत के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस द्वारा दिनांक- 29.08.2023 की रात्रि में चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- U.K 04 AK 2514 स्कूटी के चालक आनन्द सिंह के कब्जे से दो पेटी में 95 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन स्कूटी को सीज कर अभियुक्त आनन्द सिंह पुत्र पूरन सिंह बिष्ट निवासी ग्राम तुलडी जलना, लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा के विरुद्ध थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

पूछताछ में बताई यह बात

इस मामले के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ मंहत ने बताया कि अभियुक्त सरकारी ठेकों से थोड़ा-थोड़ा करके शराब खरीद कर अपने गांव ले जाकर लोगों को अधिक दाम में बेचकर पैसा कमाना चाहता था। जिसे चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 03 मुकदमे दर्ज है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-हेड कानि0 यशवंत सिंह, थाना लमगड़ा
2-हे0कानि0 दीपक सिंह मेहरा, थाना लमगड़ा

Exit mobile version