Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पातालदेवी पंप हाउस से नर सिंह बाड़ी टैंक को जोड़ने वाली पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त, दस हजार की आबादी प्रभावित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के पातालदेवी पंप हाउस से नर सिंह बाड़ी टैंक को जोड़ने वाली पेयजल लाइन टूट गई ‌ बताया कि शुक्रवार को गोपालधारा और शिशु मंदिर के समीप यह लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है।

पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से बढ़ी दिक्कतें

इससे बड़ी संख्या में लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि इससे पातालदेवी से नर सिंह बाडी स्थित पेयजल टैंक में जलापूर्ति ठप रही। इससे बाड़ीबगीचा, ओढ़खोला, नयालखोला, नरसिंहबाड़ी, ऑफीसर काॅलोनी, सरसों, दन्या आदि आदि मोहल्लों में जला पूर्ति ठप रही। इससे दस हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई। जिसके बाद से लाइन ठीक करने का काम चल रहा है। आज जलापूर्ति की उम्मीद है।

Exit mobile version