Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: फुटबॉल प्रतियोगिता में एफसी रानीखेत बनी विजेता, फाइनल मुकाबले में एनटीडी को हराया

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मोहन लाल वर्मा मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई।

रानीखेत जीती फाइनल मैच

सोमवार को हीरा डूंगरी स्थित रैमजे मैदान में आंबेडकर एफसी रानीखेत और जेएमएफसी एनटीडी के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें आंबेडकर एफसी रानीखेत की टीम 2-0 से विजेता रही। आंबेडकर एफसी की टीम ने एनटीडी को 2-0 से हराया।

विजेता टीम को किया पुरस्कृत

इसके साथ ही विजेता टीम को ट्रॉफी और 11000 रुपये नकद, उप विजेता टीम को 5000 और ट्राॅफी प्रदान की गई। विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा रानीखेत के कमलेश को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, क्लब अध्यक्ष मुकेश नेगी, सभासद सौरव वर्मा, रंजीत भंडारी, नरेश वर्मा, कैलाश गुरुरानी, धर्मेंद्र बिष्ट, रोहित वर्मा, दीप वर्मा, रितेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version