अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के विद्यालयों, अस्पतालों और आंगनबाड़ी केंद्रों में नेट की सुविधा के तहत भारत नेट प्रोजेक्ट के तार जोड़े जा रहें हैं।
ताकुला और हवालबाग के 38 विद्यालयों में मुफ्त इंटरनेट की सौगात
इसी क्रम में इस योजना के तहत बीएसएनएल ने पहले चरण में ताकुला और हवालबाग में 38 विद्यालयों को मुफ्त इंटरनेट की सुविधा मिल गई है। बताया गया है कि दूसरे चरण में स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी केंद्रों को इंटरनेट सेवा से जोड़ा जाएगा। जिसमें दूसरे चरण में चयनित अन्य विद्यालयों और सरकारी संस्थानों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा।