Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगरपालिका की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी, कहीं यह बात

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा के रानीखेत में रानीखेत विकास संघर्ष समिति का नगरपालिका की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है।

कहीं यह बात

जिसमें समिति ने सिविल एरिया को छावनी परिषद से मुक्त कर नगर पालिका में शामिल करने की मांग पर 173वें दिन भी धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र का हर व्यक्ति पालिका क्षेत्र में शामिल करने की मांग कर रहा है, लेकिन उन्हें अभी तक सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है।

मांग पूरी न होने तक जारी रहेगा धरना

जिस पर उन्होंने कहा कि जब तक क्षेत्र को नगर पालिका में शामिल नहीं किया जाता संघर्ष जारी रहेगा।

यह लोग रहें मौजूद

इस दौरान हरीश अग्रवाल, नेहा महरा, गिरीश भगत, दीप भगत, कैलाश पांडेय, लाखन अग्रवाल आदि रहे।

Exit mobile version