Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बारिश के बाद जगह-जगह आया मलबा, गिरे पेड़, पुलिस ने अवरूद्ध सड़क मार्गों को किया सुचारू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं आज दिनांक-11.09.2023 को थाना सोमेश्वर में डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अल्मोड़ा-सोमेश्वर सड़क मार्ग पर ग्वालाकोट के पास एक पेड गिरने से मार्ग आवागमन हेतु अवरुद्ध हो गया है।

सड़क पर गिरा पेड़ हटाया

जिस पर सूचना पर थाना सोमेश्वर की पुलिस टीम आपदा उपकरणों सहित तत्काल मौके पर पहुंची व उडनकटर के माध्यम से पेड़ को काटकर मौके पर मौजूद लोगों के सहायता से अवरुद्ध मार्ग को वाहनों के आवागमन हेतु सुचारु किया गया।

अवरूद्ध मार्ग किया सुचारू

वहीं थाना चौखुटिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र ग्राम बसभीड़ा में सड़क मार्ग पर मलबा व पेड़ गिरने से अवरुद्ध मार्ग को जेसीबी की सहायता से हटाकर अवरुद्ध मार्ग को सुचारु किया गया।

Exit mobile version