Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 22 सितंबर को शमशेर सिंह बिष्ट की 5वीं पुण्यतिथि, शमशेर स्मृति समारोह समिति की ओर से आयोजित होगा समारोह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आगामी 22 सितम्बर को डाॅ. शमशेर सिंह बिष्ट की पांचवी पुण्यतिथि पर शमशेर स्मृति समारोह समिति की ओर से एक स्मृति समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह समारोह शमशेर स्मृति समारोह समिति की ओर से  22 सितंबर को 11:30 बजे से सेवाॅय होटल में आयोजित किया जा रहा है।

यह देंगे अपना व्यक्तव्य

इस समारोह में पहाड़ों मे बढ़ रही दैवीय आपदा पर  हिमाचल प्रदेश से मांशी आशर अपना व्यक्तव्य देंगी। माशी आशर पर्यावरणीय न्याय कार्यकर्ता है। वह पर्वतीय क्षेत्र में आपदा: कारण एवम समाधान , निर्माण कार्य और भविष्य की चुनौतियाँ पर अपना व्यक्तव्य देंगी। भारत सरकार द्वारा सीमान्त प्रदेशों के लिये वन कानूनों का जो नया प्रारूप आ रहा है। उस पर प्रकृति मित्र एवम वन्य सलाहकार विनोद पाण्ड़े नए जंगल कानून पर चर्चा पर अपना व्यक्तव्य देंगे।

यह लोग रहें शामिल

इस संबंध में आज इस कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति की  बैठक हुई। इस बैठक में एड. जगत रौतेला, जंगबहादुर थापा , दयाकृष्ण काण्डपाल ,रेवती बिष्ट , पूरन चन्द्र तिवारी,अजयमित्र सिंह बिष्ट, अजय मेहता , कुणाल तिवारी आदि  शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेवती बिष्ट तथा संचालन दयाकृष्ण काण्ड़पाल ने किया।

Exit mobile version