Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: थाना लमगड़ा में ड्यूटीरत होमगार्ड जवान ने बाजार में मिले मोबाइल को उसके स्वामी को लौटाया

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 16/09/2023 को थाना लमगड़ा के चौकी मोरनौला में ड्यूटीरत होमगार्ड जवान राजेंद्र सिंह चौहान को ड्यूटी के दौरान शहर फाटक मार्केट में एक सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल मिला।

जताया आभार

जिस पर होमगार्ड जवान द्वारा मोबाइल स्वामी का पता लगाया गया और मोबाइल स्वामी विजय सिंह S/o किशन सिंह बिष्ट निवासी ग्राम देवीधूरा पाटी ज़िला चम्पावत को उनका कीमती मोबाइल सही सलामत सुपुर्द किया गया। मोबाइल स्वामी द्वारा होमगार्ड जवान की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

Exit mobile version