Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: देश के नये संसद भवन का पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया उद्घाटन, पहले ही दिन रचा गया इतिहास

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 18 सितम्बर को गणेश चतुर्थी के दिन नई दिल्ली में बने नये संसद भवन का उद्घाटन किया गया। पहले ही दिन लोकसभा,व राज्यो की विधानसभा तथा दिल्ली की विधानसभा में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण संबंधित,नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश कर इतिहास रच दिया। इस विधेयक का संसद में पास होना तय है।

संसद में नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश होने के उपलक्ष्य में मिष्ठान वितरण

संसद में नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश होने से महिलाओं में खुशी की लहर हैं। अल्मोड़ा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लीला बोरा के नेतृत्व में सभी महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया और आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी।।

यह लोग मौजूद रहे

इस मौके पर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला पूर्व जिला महामंत्री महेश नयाल जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल , जिला कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, जिला आईटी सह संयोजक सागर गंगोला नगर महामंत्री मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट महामंत्री रेखा आर्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे नगर मंत्री भाजपा चंद्रा जोशी,मीना नेगी, पूर्व नगर महामंत्री प्रेम लटवाल, आनंद कनवाल, ललित मेहता,सलमान अंसारी,मुकूल कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version