Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दक्षिण कोरिया में विश्व सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे अतुल जोशी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर के पूर्वी पोखरखाली निवासी साई के सेवानिवृत चीफ कोच अतुल जोशी दक्षिण कोरिया में अपने रैकेट का दमखम दिखाएंगे।

दक्षिण कोरिया में आयोजित होगी प्रतियोगिता

दरअसल आगामी 11 से 17 सितंबर तक दक्षिण कोरिया के जीआनजू में विश्व सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप होने जा रही है। इसमें 60 आयु वर्ग के पुरुष एकल में अतुल जोशी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

अतुल जोशी का करियर

इस संबंध में जिला बैडमिंटन संघ के जिलाध्यक्ष प्रशांत जोशी ने बताया कि अतुल जोशी वर्तमान में 60 आयु वर्ग में देश के नंबर दो खिलाड़ी है। इससे पहले वह गोवा में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल, उदयपुर में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक रजत, एक कांस्य पदक जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि अतुल जोशी भारतीय बैडमिंटन स्टार वीपी सिंधु, साइना नेहवाल, श्री कांत, देश के पहले विश्व नंबर वन खिलाड़ी आदित्य जोशी, प्रतुल जोशी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे चुके हैं। उनके नेतृत्व में खिलाड़ियों ने देश के लिए कई मेडल जीते हैं।

Exit mobile version