Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जाखनदेवी में एक दुकान में घुसा 05 फीट का लंबा सांप, सभासद अमित साह मोनू ने किया सफल रेस्क्यू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज अल्मोड़ा में जाखन देवी में करीब 5 फीट का वाइपर प्रजाति का सांप एक दुकान में घुस गया।

सांप का सफल रेस्क्यू

इससे वहां अफरातफरी मच गई। यह सांप जाखन देवी में कन्नू तिवारी की दुकान में घुसा। जो कि विगत एक सप्ताह से वही आसपास घूम रहा था। जिसकी सूचना कन्नू तिवारी एवं स्थानीय नागरिक दीपक जोशी द्वारा लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू को दी गई। इसके बाद सभासद अमित साह मोनू पहुंचे और करीब 15 मिनट की मेहनत के पश्चात उसे 5 फीट लंबे वाइपर प्रजाति के सर्प का रेस्क्यू कर सुरक्षित उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

Exit mobile version