Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सरसों क्षेत्र पंहुचे विधायक मनोज तिवारी, क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर सौंपा पत्र

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। गत वर्ष 14 फरवरी- 2022 को विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के बैनर तले विजयी प्रत्याशी व‌ वर्तमान में क्षेत्र बारामंडल अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी के क्षेत्रीय दोरे के अन्तर्गत उनका दिनांक 20 अगस्त 2023 को मोहल्ला सरसों में भव्य रूप से स्वागत किया गया।

इन समस्याओं के समाधान हेतु दिया पत्र

जिस पर यहां के लोगों व स्थानीय महिला समूह के द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ तथा फूल-मालाओं को पहनाकर उनका बड़े सम्मान से स्वागत किया गया। इस मौके पर लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु एक पत्र सौंपा। जिसमें उनसे अनुरोध किया कि वह इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण करेंगे। जिसमें कंकरीट उक्त मार्ग का निर्माण, नवीन जल पाइप लाइन बिछाने, खराब‌ व खतरनाक बने बिजली पोलों को हटाने तथा उनके स्थान पर नवीन बिजली पोलो को लगाने, सीवर लाइन जो बरसात के दिनों में विकराल और खतरनाक हो जाती है उसे रोकने के लिए व्यक्ति-विवहन एवं अशावह हो जाता है उसे रोकने के स्थायी समाधान का प्रयास करने जैसी समस्याऐं शामिल है।

समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन

इस मौके पर विधायक मनोज तिवारी द्वारा इन सभी समस्याओं पर सकारात्मक संज्ञान लेते हुए अपनी क्षमता के अनुसार शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया है।

Exit mobile version