Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 11 साल की रिधिमा बनीं इंडिया टैलेंट फाइट खिताब की रनर-अप, ग्रैंड फिनाले का टीवी पर होगा प्रसारण

इंडिया टैलेंट फाइट खिताब की रनअप बनी रिधिमा बिष्ट
अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। छोटे बच्चों में भी काफी ज्यादा प्रतिभा के गुण होते है। ऐसी एक बच्ची रिधिमा बिष्ट है।

जल्द एमटीवी व एनटीवी में होगा प्रसारण

अल्मोड़ा के नगर की इंद्रा कॉलानी निवासी रिधिमा बिष्ट ने एक प्रतिष्ठित टीवी शो इंडिया टैलेंट फाइट सीजन टू का खिताब अपने नाम किया है। इससे परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर है। रिधिमा 11 साल की है। इंडिया टैलेंट फाइट सीजन टू के ग्रैंड फिनाले का प्रसारण जल्द ही एमटीवी व एन टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में रिधिमा रहीं रनर-अप

दरअसल रिधिमा डांस प्रतियोगिता के लिए जनवरी 2021 में ऑनलाइन ऑडिशन दिया था। जिसके मेगा ऑडिशन के लिए उनका चयन हुआ। जिसका आयोजन देहरादून में हुआ। इसके बाद रिधिमा का चयन टीवी स्टूडियो राउंड के लिए हुआ। ग्रैंड फिनाले के मुकाबले में जूनियर वर्ग में आसाम, बरेली महाराष्ट्र और आगरा से पांच प्रतिभागियों ने अपने डांस के जलवे बिखेरे। इसमें अल्मोड़ा की रिधिमा फर्स्ट रनर अप रही।

Exit mobile version