Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक स्कूल के सिद्धार्थ रावत का शानदार प्रदर्शन, जीता रजत पदक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 14 सितम्बर से 19 सितम्बर को हैदराबाद में नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई।

सिद्धार्थ रावत ने अपने जोड़ीदार के साथ शानदार प्रदर्शन के साथ जीता पदक

जिसमें शारदा पाल्लिक स्कूल के छात्र सिद्धार्थ रावत ने अंडर-17 सब-जूनियर वर्ग में अपने जोड़ीदार के साथ शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही स्वाला अक्टूबर में चाइना में होने वाले एशियन बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिद्धार्थ अपने जोड़ीदार के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सिद्धार्थ रावत अभी कक्षा 12वी का छात्र है। वहीं सिद्धार्थ के इस उपलब्धि पर परिजनो एवं विद्यालय में खुशी और उत्साह है। जिस पर विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version