Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: फलसीमा के कालिका मंदिर में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शुरू, भजन कीर्तनों से भक्तिमय हुआ क्षेत्र

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के विकासखंड हवालबाग के ग्राम पंचायत फलसीमा के कालिका मंदिर में बीते कल शुक्रवार से नौ दिवस श्रीमद् देवी भागवत कथा शुरू हो गई है।

महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

इस मौके पर महिलाओं की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। साथ ही भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिर परिसर से कलश यात्रा शुरू की गई। यात्रा पूरे क्षेत्र से होकर कालिका मंदिर तक पहुंची। कलश यात्रा में फलसीमा की महिलाओं समेत विभिन्न गांवों के श्रद्धालु शामिल हुए। जिसके बाद पहले दिन की कथा का श्रवण किया। पुरोहितों ने विधि विधान के साथ पूर्वांग पंचांग, कलश स्थापना, व्यास पूजन किया गया। कथा व्यास आचार्य संजय कृष्ण जोशी ने कथा सुनने के महत्व को बताया और मां के विभिन्न रूपों का वर्णन किया।

रहें मौजूद

इस मौके पर यजमान त्रिलोक सिंह बिष्ट,  पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रमेश बहुगुणा, रविंद्र पांडे, शोभा जोशी, धन सिंह बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Exit mobile version