Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों की खैर नहीं, 08 वाहन चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का लगातार अभियान जारी है। जिसमें यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों पर कार्यवाही और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

नियम तोड़ने पर दी सख्त कार्रवाई

इसी क्रम में शनिवार को इंटरसेप्टर वाहन ने नगर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियम तोड़ने पर आठ दोपहिया वाहन चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही जुर्माना वसूला गया।

Exit mobile version