अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर इंटर काॅलेज , जीवनधाम में आज 5 फरवरी ( बुधवार) 2025 से बालिकाओं के प्रवेश के लिए नामांकन प्रक्रिया आरम्भ हो गई है।
दी यह जानकारी
इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाचार्या गोदावरी चर्तुवेदी ने जानकारी देते हुए बताया गया कि उनके विद्यालय में बालिका शिक्षा- उन्नयन के लिए सह पाठयक्रम गतिविधियों के साथ- साथ बालिकाओं को उच्च गुणवत्ता एंव रोजगार प्रदत्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अनुभवी शिक्षक- शिक्षिकाओं की सुविधायें उपलब्ध हैं। विद्यालय परिसर में स्मार्ट क्लास सहित अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित प्रयोगशालायें उपलब्ध हैं। विद्यालय परिसर एंव प्रत्येक कक्षरूम सी सी टी वी सुविधाओं से युक्त हैं। बालिकाओं में देश सेवा भाव को प्रेरित करने के लिए एन. सी. सी. शिक्षण की भी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
यहां देखें जानकारी
प्रधानाचार्या चतुर्वेदी ने कहा कि वर्ष 2025-26 के लिए कक्षा 6 से 9 एंव कक्षा 11 के लिए नामांकन प्रक्रिया आरम्भ हो रही हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क सूत्र 9917637234 पर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।