Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अशासकीय शिक्षकों ने पेंशन प्रकरणों के निराकरण समेत इन मांगों को लेकर सीईओ को सौंपा ज्ञापन, 12 जनवरी से भूख हड़ताल की भी चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पेंशन प्रकरण समेत तमाम मांगों के निराकरण को लेकर सोमवार को अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने सीईओ को ज्ञापन सौंपा है।

जल्द मांग पूरी नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी

जिसमें बताया कि अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ लंबे समय से पेंशन प्रकरण के निस्तारण की मांग उठा रहा है। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। जिससे शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। आगे कहा कि 11 जनवरी तक समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो 12 जनवरी से वह सीईओ कार्यालय में भूख हड़ताल में बैठने को बाध्य होंगे।

रहें मौजूद

इस मौके पर ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष हीरा सिंह मेहरा, महामंत्री विजय सिंह गैड़ा, ललित मोहन टम्टा, माया जोशी, हेमा चन्याल, दीवान सिंह रावत, प्रकाश खोलिया, डॉ. महेंद्र सिंह मेहरा, महेंद्र सिंह चौहान, मोहन सिंह बिष्ट, श्याम सिंह अधिकारी, आरएस नेगी, अशोक पंत, ललित मोहन जोशी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version