अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की महिला बैडमिंटन टीम आज से अंबाला में होने वाले नॉर्थ जोन की अंतर विश्वविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
प्रतियोगिता का आयोजन
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने टीम को रवाना किया। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की महिला बैडमिंटन टीम के खिलाड़ी महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय, अंबाला में 23 नवंबर से 27 नवंबर तक होने वाली अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। अंतर विश्वविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए टीम मैनेजर डॉ सचिन बोरा के साथ भूमिका सनवाल, वर्तिका सिंह, कंचन एवं मोनिका देव रवाना हो गए हैं।