Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में अतिक्रमण करने पर 20 से अधिक लोगों को नोटिस जारी.. अतिक्रमण नहीं हटाने पर होगी सख्त कार्रवाई

अल्मोड़ा नगर में अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन और पालिका ने सख्ती शुरू कर दी है। हर दिन नगर के अलग-अलग स्थानों में टीम की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। पालिका अतिक्रमण वाली जगहों को चिह्नित कर रही है। अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी जारी किया जा रहे हैं। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पालिका-प्रशासन की टीम ने मुख्य बाजार, माल रोड में चलाया अभियान

इन दिनों पालिका और प्रशासन की ओर से अतिक्रमण को रोकने के लिए 13 वार्ड 13 दिन अभियान शुरू किया गया।पालिका और प्रशासन की टीम ने नगर की मुख्य बाजार रैमजे पार्क, लाला बाजार, मिलन चौक, माल रोड में अभियान चलाया। इस दौरान 20 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किया गया।

नोटिस के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर होगी सख्त कार्रवाई

पालिका के ईओ महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। नोटिस के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version