Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव: अल्मोड़ा संसदीय सीट में इस दिन जारी होगी अधिसूचना, 27 मार्च तक होंगे नामांकन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव के तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई है।

19 अप्रैल को होंगे मतदान

मिली जानकारी के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर ने बताया लोक सभा चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी होने के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर तिथि घोषित कर दी गई है। बताया कि अल्मोड़ा संसदीय सीट में 20 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही 27 मार्च तक नामांकन की प्रक्रिया संपन्न होगी। जबकि 19 अप्रैल को मतदान होगा।

Exit mobile version