Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अब बिना अनुमति के नहीं लगा सकेंगें होर्डिंग्स, एनओसी होगी अनिवार्य, जानें किस वजह से लिया गया फैसला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में नगर निगम ने अल्मोड़ा शहर की जनसुरक्षा, सुन्दरता और आय बढ़ाने के लिए कुछ दिनों पहले होर्डिंग्स पर नई व्यवस्था लागू कर दी है।

नई व्यवस्था लागू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत अब कोई भी भवन स्वामी निगम की अनुमति और एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) लिए बिना अपने भवन या परिसर में विज्ञापन बोर्ड/होर्डिंग नहीं लगा सकेंगें। नए निर्देशों के अनुसार, होर्डिंग लगाने से पहले आवेदन करना होगा, जो निगम कार्यालय में करना होगा। एनओसी जारी होने के बाद ही विज्ञापन लगाने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अव्यवस्थित और खतरनाक तरीके से लगाए जा रहे होर्डिंग्स पर रोक लगाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है।

Exit mobile version