Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बेस अस्पताल में अब मरीजों को मिलेगी इस टेस्ट की सुविधा, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में अब मरीजों को खास सुविधा मिलेगी।

इगरा टेस्ट लैब का हुआ शुभारंभ

मिली जानकारी के अनुसार अब मरीजों को यहां इगरा टेस्ट की सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. आरसी पंत और प्राचार्य डाॅ. सीपी भैसोड़ा ने इगरा टेस्ट लैब का शुभारंभ किया। बताया कि इसमें उन लोगों का टेस्ट किया जाएगा। जिसमें टीबी का कोई भी लक्षण प्रतीत नहीं होता है। ऐसे लोगों में छिपा हुआ टीबी हो सकता है। इसका पता लगाने के लिए ये टेस्ट किया जाता है।

Exit mobile version