Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे‌ विवि में अब विद्यार्थियों को करना होगा इतने विषयों का चुनाव, देखें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से जुड़ी खबर सामने आई है।

यह होगा अनिवार्य

जानकारी के अनुसार सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्र- छात्राओं के लिए यह जरूरी खबर है। अब विद्यार्थियों को छात्र- छात्राओं को मुख्य विषय के साथ ही अब डिसिप्लिन स्पेसिफिक, जेनेरिक इलेक्टिव, स्किल एन्हांसमेंट, एबिलिटी एन्हांसमेंट और वैल्यू एडेड विषयों का भी चुनाव करना होगा।

करना होगा चुनाव

जानकारी के अनुसार एसएसजे विवि में 30 जून तक स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पंजीकरण होंगे। इस शिक्षा सत्र में अब छात्र- छात्राओं को डिसिप्लिन स्पेसिफिक विषय समूहों में से तीन विषय चुनने होंगे।
📌📌जेनेरिक इलेक्टिव में वह डिसिप्लिन स्पेसिफिक के अतिरिक्त एक विषय का चयन करना होगा।
📌📌स्किल एन्हांसमेंट कोर्स में से एक विषय का चयन करना होगा।
📌📌हर विषय चार क्रेडिट का होगा।
📌📌एबिलिटी एन्हांसमेंट और वैल्यू एडेड कोर्स में वह एक- एक विषय का चुनाव करेंगे। इन विषयों के दो क्रेडिट मिलेंगे।

Exit mobile version