Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अब मनरेगा मजदूरों की उपस्थिति के लिए होगा इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में अब महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत काम करने वाले मजदूरों की हाजिरी के लिए नयी सुविधा होगी।

मजदूरों की हाजिरी लगाने का नया फार्मूला, मनरेगा कार्यो में आएगी पारदर्शिता

जानकारी के अनुसार अब इन मजदूरों की हाजिरी मोबाइल एप से लगेगी। इसके लिए ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को एनएमएमएस (राष्ट्रीय मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम) सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल होगा। एक साथ 10 से अधिक मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगेगी। इस ऐप में मजदूरों और उनके काम का पूरा विवरण भी मिल जाएगा।

Exit mobile version