Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अब जिले में ही मिलेगा दांतों की जटिल बीमारियों का उपचार, बेस अस्पताल में स्थापित हुई सीबीसीटी मशीन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के मरीजों को अब जिले में ही दांतों की जटिल बीमारियों का उपचार मिलेगा।

यह मशीन स्थापित

मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस चिकित्सालय के दंत रोग विभाग में सीबीसीटी मशीन लग गई है। जिससे थ्री-डी इमेंजिंग से जबड़े के फ्रैक्चर, ट्यूमर आदि का पता लग सकेगा। करीब 1.34 करोड़ की लागत की इस मशीन को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में दंत रोग विभाग में भी स्थापित किया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि इससे जबड़े के फ्रैक्चर, ट्यूमर, दांतों की सड़न आदि का पता लगाया जा सकेगा। साथ ही साइनस में सूजन, रुकावट व अन्य समस्याओं में भी मदद मिलेगी। साइनसाइटिस या साइनस पॉलीप्स के इलाज में भी यह लाभदायक होगी।

मरीजों को मिलेगा लाभ

सीबीसीटी या कोन बीम कंप्यूटेड टोमोग्राफी एक आधुनिक चिकित्सा इमेजिंग तकनीक है, जो 3-डी में सरंचनाओं को दिखाती है। राज्य में अब तक यह मशीन केवल देहरादून मेडिकल कॉलेज में स्थापित की गई थी। अब यह मशीन पहाड़ में भी आ गई है। जिसके बाद अब लोगों को महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

Exit mobile version