Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में अब अवकाश के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से जुड़ी जरूरी जानकारी है।

लागू करने की तैयारी

जानकारी के अनुसार एसएसजे विवि के प्राध्यापकों को अब अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसके बाद समर्थ पोर्टल पर आवेदन के बाद ही उन्हें छुट्टी मिल जाएगी। एसएसजे में प्राध्यापक व कर्मचारियों को सीएल, ईएल, पीएल, सीसीएल, मेडिकल व अन्य अवकाश मिलते हैं। अब तक प्राध्यापकों को अवकाश प्राप्त करने के लिए विभागाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देना पड़ता था। लेकिन अब बदलाव होगा। जल्द ही विश्वविद्यालय इस नियम को लागू करने की तैयारी में है।

Exit mobile version