Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एनएसयूआई ने अल्मोड़ा जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार, भरत मेहरा बनें जिला संयोजक, इन्हें मिली यह जिम्मेदारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एनएसयूआई ने अल्मोड़ा जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है।

भरत मेहरा को एनएसयूआई के जिला संयोजक की मिली जिम्मेदारी

जिसमें छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति के बाद भरत मेहरा को एनएसयूआई का जिला संयोजक बनाया गया है। वहीं मयंक ओली व नितिन रावत को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा दीक्षा सुयाल को जिला छात्रा उपाध्यक्ष, हर्षित दुर्गापाल, अमित बिष्ट, कार्तिकेय कनवाल, सुरेंद्र धामी को जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। अमित नेगी, विनय पंत, गौरव सतवाल, उर्मिला दानू को जिला सचिव, पंकज बिनवाल को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, अमन लटवाल को नगर अध्यक्ष, तनिष्क कुमार, रोहित वर्मा को नगर उपाध्यक्ष, विक्रम मेहता, मयंक कुमार को नगर महासचिव, प्रियांशु बिष्ट, पवन सिंह सावंत को नगर सचिव बनाया गया है। वहीं प्रतिभा जोशी को नगर छात्रा उपाध्यक्ष, लोकेश सुप्याल को परिसर अध्यक्ष, हर्षित मेहता को परिसर उपाध्यक्ष, शिवानी बिष्ट, मानसी बिष्ट को परिसर उपाध्यक्ष, आदित्य चित्कोटिया, अंकित सिंह, देव मिश्रा को परिसर महासचिव, अभिषेक पांडे व प्रिंस पांडे को परिसर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन को मजबूती देने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान

जिस पर संगठन के जिलाध्यक्ष संजू कठायत ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने सभी से संगठन को मजबूती देने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Exit mobile version