Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एनएसयूआई संगठन ने परिसर निदेशक को सौंपा ज्ञापन, सिमकनी मैदान में कुमाऊं महोत्सव कराने का किया विरोध

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में एनएसयूआई संगठन ने बीते कल शुक्रवार को परिसर निदेशक को ज्ञापन सौंपा।

मैदान में कुमाऊँ महोत्सव न कराने की मांग

मिली जानकारी के अनुसार जिस पर कहा कि सिमकनी मैदान में मेले का आयोजन किया जा रहा है। कॉलेज के पास ही मेला लगने से कॉलेज की पढ़ाई पर असर पढ़ेगा। मेले के शोरगुल से कक्षाएं भी ढंग से संचालित नहीं हो पाएंगी। इसके अलावा मैदान में अभ्यास के लिए आने वाले युवाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सिमकनी में मेले का आयोजन नहीं करने देने की मांग की।

आंदोलन की चेतावनी

साथ ही मैदान में महोत्सव कराने की अनुमति दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

रहें मौजूद

ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष संजू सिंह, देव, अमित बिष्ट, आदित्य, अमन लटवाल, बाल विक्रम रावत, हर्षित दुर्गापाल आदि लोग मौजूद रहें।

Exit mobile version