Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एनटीडी प्रीमियर लीग: शानदार जीत के साथ ब्लॉक प्रमुख फाइनल में, कसार वॉरियर्स ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

अल्मोड़ा: स्थानीय स्तर पर एनटीडी प्रीमियर लीग आयोजित किया जा रहा है। जिसके रोमांचक मुकाबले जारी हैं। इस टूर्नामेंट के पहले क्वालिफायर मैच में ब्लॉक प्रमुख की टीम ने वी-2 नितिन कम्युनिकेशन को हराकर सीधे फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

टूर्नामेंट का आयोजन

वहीं, पहले एलिमिनेटर मुकाबले में कसार वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। जिसमें पहले क्वालिफायर मुकाबले में वी-2 नितिन कम्युनिकेशन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में केवल 47 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लॉक प्रमुख की टीम ने बेहद आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 5.5 ओवर में 49 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया और खिताबी मुकाबले के लिए अपनी जगह पक्की की। टूर्नामेंट के पहले एलिमिनेटर मैच में कसार वॉरियर्स और अल्मोड़ा वॉरियर्स के बीच भिड़ंत हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए कसार वॉरियर्स ने निर्धारित ओवरों में 122 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा वॉरियर्स की टीम दबाव में दिखी और पूरी टीम मात्र 40 रनों पर ही सिमट गई। इस प्रकार कसार वॉरियर्स ने 82 रनों के बड़े अंतर से मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

रहें उपस्थित

​इस दौरान गिरीश धवन, धीरेंद्र मार्तोलिया, सौरभ वर्मा, आबिद अली, भुवन तिवारी, रक्षित तिवारी, कुनाल शैली, करण शैली, पंकज बिष्ट, सोनू जोशी, मनीष कांडपाल और रक्षित रावत सहित कई खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Exit mobile version