Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एनटीडी प्रीमियर लीग: कसार वॉरियर्स बना चैंपियन, जीता एनटीडी प्रीमियर लीग का खिताब, ब्लॉक प्रमुख की टीम को 22 रनों से हराया

अल्मोड़ा: एनटीडी प्रीमियर लीग: कसार वॉरियर्स बना चैंपियन, जीता एनटीडी प्रीमियर लीग का खिताब, ब्लॉक प्रमुख की टीम को 22 रनों से हराया

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा नगर के एनटीडी खेल मैदान में आयोजित ‘एनटीडी प्रीमियर लीग’ का रविवार देर रात शानदार समापन हो गया है। जिसमें इसके फाइनल मुकाबले में कसार वॉरियर्स ने ब्लॉक प्रमुख की टीम को 22 रनों से हराकर ट्रॉफी जीती।

कसार वॉरियर्स ने बनाया रिकॉर्ड

फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि शेर अली खान और पार्षद अर्जुन बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कसार वॉरियर्स ने निर्धारित 10 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 84 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लॉक प्रमुख की टीम कसार वॉरियर्स की सटीक गेंदबाजी के सामने लड़खड़ा गई। पूरी टीम 9 ओवरों में महज 62 रनों पर ढेर हो गई। कसार वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रनों से यह खिताबी जीत दर्ज की।

किया सम्मानित

मैच के समापन पर मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

रहें मौजूद

इस दौरान खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम में गिरीश धवन, सौरव वर्मा, राजीव शैली, अर्जुन, पंकज कांडपाल, मुकेश नेगी और बिलाल खान सहित खेल जगत से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद रहीं।

Exit mobile version