अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जून का महीना शुरू हो गया है। इसके साथ ही गर्मी में भी इजाफा होने लगा है। जिसमें मौसम में बदलाव के साथ वायरल बीमारियां बढ़ रही है।
मरीजों की बढ़ रही संख्या
मिली जानकारी के अनुसार बदलते मौसम में अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को 500 से अधिक मरीज पहुंचे। तापमान में बढ़ोतरी के कारण सिरदर्द, बैचेनी, बुखार, शरीर में दर्द की परेशानी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
सेहत का रखें खास ध्यान
इस संबंध में चिकित्सकों ने सलाह दी है कि गर्मी में सेहत का खास ख्याल रखें। ज्यादा पानी पीएं। धूप में देर तक न रहे। दूषित पानी का सेवन न करें। बीमार होने पर नजदीकी अस्पताल में आकर इलाज कराएं।