Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: न्याय पंचायत स्तरीय खेलमहाकुंभ का समापन, प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेलमहाकुंभ 2024 आयोजित हुआ। जिसका समापन हो गया है।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

कबड्डी अंडर  17  बालिका वर्ग में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग प्रथम एवं ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रेन ऐकेडमी द्वितीय स्थान पर रहे जबकि खो-खो  प्रतियोगिता में ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रेन ऐकेडमी प्रथम व ग्राम पाखुडा द्वितीय रहा।अंडर  14 बालिका कबड्डी में पीएम श्री रा० इ० का० हवालबाग प्रथम व ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रेन एकेडमी द्वितीय स्थान पर रहे।

दी शुभकामनाएं

इस मौके पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की अपील की और विजयी प्रतिभागियों को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।

रहें उपस्थित

इस कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा प्रभारी धन सिंह धौनी ने किया। निर्णायक का कार्य संजय पांडे,प्रमोद कुमार पांडे,मधन सिंह, नवीन वर्मा, भगवत सिंह बगडवाल, कमलेश जोशी एवं अभिलेख का कार्य जीवन बिष्ट, मेघा अल्मियाँ, विक्रम चन्द्र, राकेश कुमार , सुनीता बोरा, भावना वर्मा, योगिता तिवारी व रेखा आर्या ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ रंजन तिवारी, डॉ संजय भंडारी, दीपा दोसाद व  विनीत  की टीम प्राथमिक उपचार हेतु उपस्थित रहे।

Exit mobile version