Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, डीएम ने दिलाई नव कार्यकारिणी को शपथ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा में आज मंगलवार को उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा की नव  निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

समारोह का आयोजन

प्रेस क्लब कार्यालय में यह समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि डीएम अंशुल सिंह ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस मौके पर डीएम ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि प्रेस समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है तथा जनहित के मुद्दों को सकारात्मक ढंग से सामने लाकर व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम योगदान देता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को सही, निष्पक्ष और तथ्यपरक जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रेस क्लब अल्मोड़ा की नई कार्यकारिणी पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखते हुए समाजहित में कार्य करेगी और जनपद के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाएगी।

दी शपथ

उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष कमलेश कनवाल, सचिव अशोक पांडे, उप सचिव संस्था, मोहित अधिकारी, उप सचिव कार्यालय कपिल मल्होत्रा, संप्रेक्षक हरीश भंडारी, कोषाध्यक्ष संतोष बिष्ट, विधिक सलाहकार रोहित कार्की, संजय अग्रवाल, सदस्य कार्यकारिणी किशन चंद्र जोशी, हिमांशु लटवाल, शिवराज सिंह कपकोटी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

Exit mobile version