डीएम वंदना सिंह ने मानसून सत्र को देखते हुए जिले के समस्त विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष को बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं ।
आगामी मानसून सत्र को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है
आगामी मानसून सत्र को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। गुरुवार को डीएम वंदना ने निर्देश दिये कि मानसून को देखते हुए जनपद में घटित होने वाली संभावित, प्राकृतिक आपदा में प्रतिवादन के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत जिले के समस्त विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
अवकाश भी अद्योहस्ताक्षरी के अनुमति के बिना स्वीकृत नहीं किये जाएंगे
उन्होंने कहा कि आकस्मिक एवं उपार्जित अवकाश भी अद्योहस्ताक्षरी के अनुमति के बिना स्वीकृत नहीं किये जाएंगे। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।