Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिले में बनेगा वृद्धाश्रम, बुजुर्गों को दीर्घकालिक रूप से मिलेगा लाभ, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल बुधवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया।

डीएम ने किया निरीक्षण

इस मौके पर डीएम ने निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का गहन अवलोकन किया। साथ ही निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। इसके अलावा यह भी निर्देश दिए कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। कहा कि मानकों के अनुरूप ही कार्य पूर्ण किया जाए। जिसके बाद जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम से जुड़ी सड़क के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों को शीघ्रता से एवं तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि वृद्धजनों को शीघ्र सुविधा मिल सके। डीएम ने कहा कि वृद्धाश्रम का निर्माण जनपद अल्मोड़ा के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक परियोजना है। जिसका लाभ बुजुर्गों को दीर्घकालिक रूप से मिलेगा।

रहें मौजूद

इस मौके पर निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।

Exit mobile version