Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर पुलिस और विधिक सेवा प्राधिकरण ने श्रमिकों को बताए उनके अधिकार

अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में अनामिका सिंह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा दिनांक-01/05/2026 को”अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस”के अवसर पर बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा में श्रमिकों के मध्य विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

दी यह जानकारी

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित श्रमिकों को नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कानूनी सेवाएं) योजना, 2015,न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, सामाजिक सुरक्षा, मजदूरी भुगतान अधिनियम,कर्मचारी मुआवजा अधिनियम,भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक अधिनियम, सामाजिक सुरक्षा कोड,निःशुल्क कानूनी सहायता, श्रमिक पंजीकरण, साप्ताहिक अवकाश,बाल एवं किशोर श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986,व
पॉश (PoSH) अधिनियम 2013 हेल्पलाइन नंबर 15100 एवं आगामी 09/05/2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में जानकारी दी गई व पंफ्लेट वितरित किये गए। इस अवसर पर वरुन सिंह ,प्रबंधक, अभिलाषा इंटरप्राइजेज अल्मोड़ा व सतीश त्यागी, जी एम ,अभिलाषा इंटरप्राइजेज अल्मोड़ा उपस्थित रहें।उक्त शिविर में अधिकार मित्र दीपा आर्या,विनीता आर्या,संदीप सिंह नयाल,भावना तिवारी,नीमा बिनवाल, पंकज भगत,आशा भारती व गोविंदी बिष्ट द्वारा “श्रमिकों के अधिकार” में नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया गया।

Exit mobile version