Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस नेमहिलाओं को किया जागरूक, दी यह जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

पुलिस का जागरूकता अभियान

जिस पर आज दिनांक 08.03.2025 को निरीक्षक जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना के नेतृत्व में हे0कानि0 पायल आर्या, म0कानि0 इन्द्र भट्ट द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसएसबी अल्मोड़ा में निवासरत महिलाओं के साथ जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा पंम्पलेट आदि वितरित करते हुए नशे के विरुद्घ अल्मोड़ा पुलिस की मुहिम में सहयोग करने की अपील की गयी। नये कानूनों, महिला एवं बाल अपराध तथा उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930, चाईल्ड हेल्प लाईन नम्बर 1098 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

Exit mobile version