Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 18 जुलाई को अल्मोड़ा में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 1000 पदों के लिए लिया जाएगा साक्षात्कार

अल्मोड़ा : क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से आगामी 18 जुलाई को नगर के आकाशवाणी कार्यालय स्थित सेवायोजन कार्यालय में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

नोएडा की एचसीएल ट्रेनिंग एंड स्टेपिंग सर्विस प्राइवेट लिमिडेट की कंपनी प्रतिभाग करेगी

सहायक सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मशक्तू ने बताया कि रोजगार मेले में नोएडा की एचसीएल ट्रेनिंग एंड स्टेपिंग सर्विस प्राइवेट लिमिडेट की कंपनी प्रतिभाग करेगी। उन्होंने बताया कि बताया कि इंट्री लेवल इनफॉरमेशन टैक्नोलॉजी जॉब्स के 1000 पदों हेतु साक्षात्कार लिया जायेगा। जिसमें शैक्षिक योग्यता 12 वीं 60 प्रतिशत अंकों से गणित अथवा व्यवसायिक गणित, भौतिकी एवं रसायन विज्ञान में उत्तीर्ण है, वेतनमान 1.70 से 2.20 लाख प्रतिवर्ष हैं। बताया कि अभ्यर्थी की आयु 17 से 20 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा एक वर्षीय कक्षा प्रशिक्षण अवधि में 10,000 रुपये प्रतिमाह स्टाईफंड देय होगा।

Exit mobile version