Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राष्ट्रीय संविधान दिवस पर एसएसपी ने पुलिस बल को दिलाई संविधान की शपथ, राष्ट्र की एकता-अखंडता एवं बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने का लिया संकल्प

अल्मोड़ा: आज दिनांक 26.11.2026 को भारतीय संविधान दिवस की 77 वीं वर्षगांठ के अवसर पर एसएसपी चंद्रशेखर घोडके द्वारा पुलिस कार्यालय में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका एवं संविधान के मूल आदर्शों के प्रति निष्ठा रखने तथा देश की एकता, अखण्डता एवं सम्प्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

ली शपथ

इस अवसर पर उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों ने संविधान में निहित मूल्यों एवं आदर्शों का पालन करने, अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही देश में शांति, उन्नति एवं समृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया। इस दौरान सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री नरेंद्र सिंह कुंवर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।इसके साथ ही सीओ रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला द्वारा कोतवाली रानीखेत में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगणों को संविधान दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई गयी। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त कोतवाली/थाना, चौकी, पुलिस लाइन एवं फायर स्टेशन में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भी राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की शपथ ली गई।

Exit mobile version