Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नवरात्रि पर मां की पूजा अर्चना को मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भजन कीर्तनों ने बांधा समां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में चैत्र नवरात्र पर मां के मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

भक्तिमय हुआ माहौल

आज चैत्र नवरात्र के छठे दिवस मां दुर्गा के छठे रूप माता कात्यानी की पूजा अर्चना की गई। नवरात्र में मां के भक्तों ने उपवास रख कर मंदिरों और घरों में सुंदरकांड, दुर्गा देवी पाठ व भजन कीर्तन किए। नगर के त्रिपुरा सुंदरी, नंदादेवी, जाखनदेवी, पातालदेवी, बानड़ीदेवी, कसारदेवी, उल्का देवी, स्याहीदेवी, मनसा देवी, दूनागिरी मंदिर, चितई, रघुनाथ मंदिर, देवी मंदिर खत्याड़ी, वन देवी मंदिर आदि मंदिरों में माता के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर भक्तों ने भजन कीर्तनों से माहौल को भक्तिमय बनाया।

Exit mobile version