अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज नये साल के पहले दिन केयरविल फाउंडेशन के सदस्यों ने ओल्ड ऐज होम(लेप्रोसी) में जरूरतमंद लोगों सामग्री वितरित की।
वितरित की सामग्री
जिसमें इस ठंड से बचने के लिए कंबल ,मोजे ,फल और मिठाई वितरित की। इस मौके पर केयरविल फाउंडेशन के फाउंडर गोपाल मेर ने कहा कि इस पूरे वर्ष उनका ज्यादा से ज्यादा प्रयास रहेगा कि जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद हो सके। जो करेंगे और समाज हित में बढ़ चढकर काम करेंगे।
रहें मौजूद
इस मौके पर वितरण करने में केयरविल के फाउंडर गोपाल मेर, ट्रस्टी किरन राजोरिया व गौरव राजोरिया एवं फाउंडेशन के सदस्य शुभम मेहरा ,कविता मेर ,भावना , गौरव मेहरा व अन्य सदस्य मौजूद रहे।