Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रेडक्रॉस दिवस पर “मानवता की भावना” थीम पर आयोजित हुई गोष्ठी, इन 11 विभूतियों को किया सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज गुरूवार को रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। इस मौके पर रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा द्वारा नगर निगम सभागार में एक भव्य गोष्ठी आयोजित की गई।

कार्यक्रम का आयोजन

जिसमे इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “मानवता की भावना” रखी गई, जो सेवा, करुणा और समर्पण जैसे रेडक्रॉस के मूल मूल्यों को उजागर करती है।‌ कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी के चेयरमैन आशीष वर्मा ने की। वहीं संचालन सचिव विनीत बिष्ट द्वारा किया गया।

इन्हें किया सम्मानित

गोष्ठी में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 11 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. अमित सुकोटि और डॉ. धीरज राज, सामाजिक क्षेत्र से राघव पंत, पार्षद अमित साह और मोनू, सैन्य क्षेत्र से कर्नल थापा और जीवन सिंह रॉयल, खेल क्षेत्र से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एकता बिष्ट, साहित्य-संस्कृति से त्रिभुवन गिरी महाराज और रीता दुर्गापाल, शिक्षा से गोकुल मेहता तथा संगीत से नेहा आगरी शामिल रहे।

की यह अपील

इस अवसर पर नगर निगम महापौर अजय वर्मा, सीओ जी डी जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, और मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर सी पंत समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस मौके पर युवाओं से रेडक्रॉस के कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। साथ ही महापौर से सोसाइटी के लिए भवन हेतु भूमि उपलब्ध कराने का निवेदन भी किया।

रहें मौजूद

कार्यक्रम में मनोज सवाल, हरीश कनवाल, हरेंद्र बिष्ट, कपिल मल्होत्रा, मनोज भंडारी मंटू, दीप जोशी, वसुधा पंत, गिरीश मल्होत्रा, आनंद बगड़वाल, त्रिलोचन जोशी, यूथ सोसाइटी उपाध्यक्ष अर्जुन बिष्ट, किशन गुरुरानी, लता पाण्डेय, बीएस मनकोटि, रजनी पंत, नेहा बिष्ट, पुष्पा सती, पीसी तिवारी, भारत साह और अनेक अन्य गणमान्य नागरिक एवं एनसीसी के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Exit mobile version